Monday 28 August 2017

Vigilance in Kasganj on Ram Rahim's sentence

ad300
Advertisement
राम रहीम की सजा पर कासगंज में सतर्कता


राम रहीम की सजा पर कासगंज में सतर्कताराम रहीम की सजा पर कासगंज में सतर्कताजागरण संवाददाता, कासगंज: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को जेल में सजा सुनाई गई। इस दौ

कासगंज: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को जेल में सजा सुनाई गई। इस दौरान कासगंज में विशेष सतर्कता बरती गई। सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने वाहन चेकिंग कर संदिग्धों की तलाशी ली।

राम-रहीम को रेप के आरोप में सोमवार को सजा सुनाई गई। पंजाब और हरियाणा इस समय सुलग रहा है। ऐसे में यूपी में भी सतर्कता बरती जा रही है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर कासगंज जिले में डीएम आरपी सिंह एवं एसपी सुनील कुमार सिंह ने अधीनस्थों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि भड़काऊ मैसेज डाले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर कासगंज में सीओ शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चेकिंग कर संदिग्धों की तलाशी ली। हालांकि जिले में राम-रहीम के समर्थक कहीं भी सक्रिय नहीं दिखे। पुलिस ने तब भी सतर्कता बरती।

एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जिलेभर के थानाध्यक्षों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के अलावा घनी आबादी के इलाकों में पुलिस की गश्त को बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि जिले में कहीं भी किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन नहीं हो रहा है।
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: