Sunday, 26 November 2017

Azam Khan told the CM Yogi Adityanath, the timid leader

आजम खां ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया डरपोक नेता 


आजम खां ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया डरपोक नेताआजम खां ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया डरपोक नेताअखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रामपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद डरपोक नेता हैं। इसी कारण चुनाव मैदान में नहीं उतरे। 

सम्भल (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने एक बार फिर आग उगली है। इस बार उनके निशाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। आजम खां ने कल सम्भल में नगर पालिका में एक जनसभा को संबोधित किया था। 

अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रामपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद डरपोक नेता हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ इस बार से डर रहे थे कि वह विधानसभा का चुनाव हार जाएंगे। इसी कारण से वह चुनाव मैदान में नहीं उतरे। आजम खां ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हारने के डर के कारण ही विधान परिषद सदस्य बन गए। वह तो विधान परिषद में नेता सदन भी नहीं बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में विधायक का चुनाव लडऩे की हिम्मत नहीं थी। यदि वह सीएम रहते भी विधायकी का चुनाव लड़ते तो पता चलता कि भाजपा का विरोध कितना ज्यादा है। 

इसके बाद आजम खां के निशाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। आजम खां ने कहा कि नरेंद्र मोदी को बेटियों की ङ्क्षचता तो उन्हें बाद में करनी चाहिए, पहले वह बेटी का पिता बनके दिखाएं। नगर पालिका में आजम खां ने सपा प्रत्याशी नाजिया लुकमान के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से धर्म के नाम पर बंटवारा शुरू हो गया है। जब हमारे नेता मुलायम सिंह यादव ने भगवान कृष्ण को लेकर बयान दिया तो भाजपा के पेट में दर्द हो गया। जब हमारे नेता ने श्री कृष्ण को लेकर बयान दिया तो भाजपा के पेट में दर्द हो गया। अब तो श्री कृष्ण के समर्थक और, श्रीराम के और का राग अलापा जाने लगा है। 

आजम खां ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत देश में एक फिल्म का विरोध देश में हो रहा है। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। 

आजम खां ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार तो पूरी तरह अफसरशाही को दबाव में लेकर काम कर रही है। उनका पूरा हमला भाजपा पर ही केंद्रित रहा। 

आजम खां ने उन्होंने कहा कि भाजपा आज ताजमहल गिराने की बात कह रही है हमने भी इस सरकार से कह दिया कि हम तुम्हारे साथ हैं। ताजमहल की जगह शिव मंदिर भी बना दो। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से धर्म के नाम पर बंटवारा शुरू हो गया है। 

भाजपा के बड़े नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने तो हमारे नेता मुलायम सिंह यादव पर भी आरोप लगा दिए जबकि उनका खुद का दामाद मुसलमान है तो वह सेकुलर हैं, जबकि बाकी गद्दार हैं।

Country liquor of Rs 50 lakh held before voting

मतदान से पूर्व पकड़ी 50 लाख रुपये की देसी शराब


एटा: पिलुआ पुलिस ने मतदान से पूर्व रविवार तड़के ट्रक में लदी अरुणाचल की 50 लाख की देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चालक को साथी समेत गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की यह खेप हरियाणा से आ रही थी। एसएसपी ने पुलिस पार्टी को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। 

पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदराराऊ से ट्रक में अरुणाचल की देसी शराब की सैकड़ों पेटियां आ रही हैं। पिलुआ पुलिस ने ट्रक की घेराबंदी शुरू कर दी। जीटी रोड स्थित सुन्ना नहर पुल के समीप पुलिस ने अवैध शराब से लदे ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने उसकी गति तेज कर दी। पीछा करने पर चालक के साथी ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा के नरवाना क्षेत्र के नगला सतके निवासी चालक मेलचंद्र और उसके साथी हिसार के नारनोल क्षेत्र के गेवीनगर निवासी पवन जाट को दबोच लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में अरुणाचल की क्रेजी रोमियो व्हस्की ब्रांड के क्वार्टरों से भरी 1000 पेटियां बरामद कर लीं। 

एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि ट्रक मालिक हरियाणा के बरवाला क्षेत्र के ग्राम लाना खेड़ा निवासी मनवीर उर्फ मोनू पिछले काफी समय से अवैध शराब की तस्करी में लिप्त है। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। बरामद शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि ट्रक मालिक के कहने पर वह शराब की खेप को हरियाणा से लोड कराया था। पुलिस को तलाशी के दौरान ट्रक में दो नंबर प्लेट भी मिली हैं। इन प्लेटों को आरोपी बदल कर एक प्रांत से दूसरे प्रांत में पुलिस से बचने को इस्तेमाल करते हैं। पुलिस पार्टी पर गोली चलाने की रिपोर्ट एसओ पिलुआ सुधीर कुमार ¨सह द्वारा चालक मेलचंद्र और उसके साथी पवन जाट के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।

Wednesday, 15 November 2017

SE Rajeshwar Yadav suspended; records will open from Raj

SE Rajeshwar Yadav suspended; records will open from Raj
एसई राजेश्वर यादव निलंबित, अभिलेखों से खुलेगा राज


संवाददाता, एटा : अनाप-शनाप संपत्ति अर्जित करने वाले एटा के गांव मेंहनी निवासी अधीक्षण अभियंता राजेश्वर ¨सह यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। लोग भी यह सवाल उठा रहे थे कि आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापों के बाद एसई का अब आगे क्या होगा। एटा में चार दिन पूर्व डाले गए छापों में बैंक लॉकर से अभिलेख मिले थे। अभिलेखों की जांच से संपत्ति का खुलासा होगा।

¨सचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पर गाज गिरना छापों के बाद से ही तय माना जा रहा था, क्योंकि छापों में एटा समेत अन्य स्थानों पर भी संपत्ति संबंधी दस्तावेज टीमों को मिले थे। मेरठ में एक डायरी भी मिली थी, जिसमें राजेश्वर का कच्चा चिट्ठा दर्ज था। इस डायरी में लेन-देन व नेताओं से करीबी रिश्ते होने की जानकारी भी आयकर टीमों को मिली थी। कुछ ऐसी ही जानकारियां शासन तक पहुंची, इसके बाद अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई की गई। राजेश्वर ¨सह जेई पद पर भर्ती हुए थे। उसके बाद बड़े अफसरों की मेहरबानी से उन्हें निरंतर प्रोन्नति मिलती रही और वह दौलत एकत्रित करते रहे। इस बीच उन्होंने एटा, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा समेत कई ठिकानों पर तमाम प्रोपर्टी बना ली और बेशुमार संपत्ति एकत्रित कर ली।

सपा शासन में दिखाई देता था रसूख

सपा के शासन में राजेश्वर का रसूख एटा में भी दिखाई देता था। राजेश्वर के परिवार के सदस्य का निधन होने के बाद त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए सपा सरकार के तत्कालीन लोक निर्माण विभाग एवं ¨सचाई मंत्री शिवपाल ¨सह यादव भी यहां आए थे। ¨सचाई विभाग के एसई राजेश्वर ¨सह यादव का जब फीडबैक खंगाला गया तो तमाम जानकारियां सामने आईं। मारहरा के गांव मेहनी निवासी पिता लोकपाल ¨सह यादव एक ट्यूबवेल ऑपरेटर थे। लोकपाल के दो बेटे राजेश्वर और गजेंद्र हैं। हैरत की बात यह है कि पिछली किसी भी सरकार ने उनके खिलाफ जांच की बात नहीं उठाई। यहां तक कि तत्काल सपा सरकार के मंत्री उनके साथ मिलते-बैठते रहे। ऊंचे लोगों में अच्छी पकड़ के चलते बड़ा रसूख राजेश्वर ने जमा लिया था।

परिजन भी हो गए आबाद

--------------------

राजेश्वर द्वारा बनाई गई संपत्ति का असर उनके परिवार पर भी पड़ा। गांव मेहनी में राजेश्वर के परिवार की तमाम जमीन है। यह जमीन राजेश्वर ने अपने नाम नहीं बल्कि दूसरों के नाम पर खरीदी। आगरा में पेट्रोल पंप, एक फार्म हाउस आदि के बारे में भी आयकर विभाग को जानकारी मिली है। नोएडा में एक नहीं कई फ्लैट राजेश्वर ने मलाईदार पद पर रहते हुए खरीद डाले। मेरठ में भी बड़ा कारोबार प्रकाश में आया है। दादरी में ब्रिक्स का काम भी राजेश्वर ¨सह का ही है। एटा में होटल का निर्माण कराया जा रहा है। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि ज्यादातर संपत्ति बेनामी है।

MP Sakshi Maharaj passes away in road accident

सांसद साक्षी महाराज सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

संवाददाता,एटा : उन्नाव के भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। दिल्ली से एटा एटा आते वक्त उनकी फा‌र्च्यूनर कार में बेकाबू टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में सांसद व उनका चालक मामूली रूप से घायल हो गए।


मंगलवार सुबह 10 बजे साक्षी महाराज दिल्ली से एटा स्थित अपने उद्देतपुर आश्रम आ रहे थे। शहर के हाथी गेट चौराहे पर शिकोहाबाद रोड से आ रहे दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही सांसद के हाथ में चोट आई और चालक अजय कुमार व कार में बैठा श्याम सिंह जख्मी हुए हैं।

इससे पहले टैंकर ने सांसद के एस्कोर्ट वाहन व दो बाइक सवार दिनेशचंद्र निवासी अंबेडकर नगर, रमेशचंद्र निवासी बापूनगर को भी टक्कर मारी थी। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि बाइक व एस्कोर्ट वाहन में टक्कर मारने से टैंकर चालक संतुलन खो बैठा और सांसद की कार से टैंकर भिड़ गया। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद सांसद अपने आश्रम पहुंचे, जहां समर्थकों का जमावड़ा लग गया। इस बीच सांसद ने कहा कि हादसा बेहद भीषण था। ईश्वर की कृपा से वे बाल-बाल बच गए। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना की एफआइआर टैंकर चालक के खिलाफ सांसद के कार चालक ने दर्ज कराई है।

Tuesday, 24 October 2017

Loan will now be allowed in just 10 minutes

 Loan will now be allowed in just 10 minutes
अब सिर्फ 10 मिनट में अप्रूव होगा लोन

एटा न्यूज़ । अगर आप बिजनिस करना चाहते है और आपकी जेब खाली है या फिर आपको किसी काम के लिये लोन की जरूरत है और आप बैंक चक्कर काट काट कर आप...

 क्रैडिट कार्ड की पूरी जानकारी हिन्‍दी मेें
 शुरू कीजिये ये बिजनिस। सरकार देगी 10 लाख तक का लोन
फारूक अब्बास। अगर आप बिजनिस करना चाहते है और आपकी जेब खाली है या फिर आपको किसी काम के लिये लोन की जरूरत है और आप बैंक चक्कर काट काट कर आप थक चुके हो। तो आपके लिये एक खुशखबरी है। अब लोन हुआ आसान। घण्टे भर में लोन अप्रूव करवाके अपनें खातें में पाइये पैसे। आइये जानते हैं विस्तार से।

आज आपको ऐसी 4 कम्पनियों के बारें में बताऐंगे जिनसे आप घण्टेभर में लोन अप्रूव करवा सकते हो। वो भी बिना किसी पेपर वर्क के। यह तरीका पूरी तरह से डिजीटल है। लोन अप्रूव होते ही चन्द मिनटो में लोन का अमाउण्ट आपके बैंक के खाते में ट्राॅन्सफर हो जाऐगा।

1.Early Salary
Early Salary  आपको 8 हजार रूपये से लेकर 1 लाख तक को लोन देती है। इस कम्पनी की सबसे बडी खासियत यह है कि ये 10 मिनट में लोन अपू्रव कर देती है और आपके अकाउण्ट में पैसे ट्राॅन्सफर कर देती है।

इसके लिये पहले आपको गूगल प्लेस्टोर से Early Salary  एप्प को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। एप्प पर रजिस्टर्ड करते वक्त आपको फेसबुक और लिंक्डइन की लाॅगिन डिटेल, पैन कार्ड और बैंक स्टेटमेन्ट डिटेल शेयर करनी होगी। सारी डिटेल फिर करनें के बाद आपको चन्द मिनटो में पता चल जाऐगा कि आपको कितना लोन मिल सकता है। लोन अप्रूव होने के बाद आपके खाते में तुरन्त ही पैसे ट्राॅन्सफर कर दिये जाऐंगे। सैलरी आनें के बाद आपको यह लोन अमाउण्ट चुकानी होगी।

2. Smart Coin
यहाॅ यूजर को सिर्फ उसकी सोशल प्रोफाइल के बूते ही लोन मिल जाता है। इसके लिये आपको गूगल प्लेस्टोर से Smart Coin एण्ड्रायड एप्प डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको अपनी फेसबुक आईडी से उसे लाॅग इन करना होगा। और अपनी बैंक डिटेल व पैन कार्ड डिटैल भरनी होगी। कम्पनी आपकी डिटेल का रिव्यू करके आपको इन्फाॅर्म कर देगी। एक बार लोन अपू्रव होनें के बाद कुछ ही घण्टों में आपके खाते में पैसे भेज दिये जाऐंगे।

3. InstaPaisa
यह एक ऐसा प्लेटफाॅर्म है जहाॅ कर्ज देने वाले व लेने वाले दोनो ही मौजूद होते हैं। InstaPaisa का आॅटोमेटिक सिस्टम आपको खुद ही सही लैंडर से मिलवाता है। और मिनटों में आपका लोन अप्रूव हो जाता है। यह कम्पनी एनबीएफसी कम्पनी व बैंक के साथ टाइअप करके आपको लोन दिलाती है।

4. Salary TopUp

यहाॅ पर आपको आपकी सैलरी के आधार पर लोन दिया जाता है। इस कम्पनी से आप 2 महीने से लेकर 12 महीने तक का शाॅर्ट टर्म लोन ले सकते हो। इस कम्पनी से लोन लेने के लिये आपको कम्पनी की बेबसाइट पर जाकर अप्पलाई करना होगा। यह कम्पनी सीधे आपकी सैलरी से ही पेमेन्ट काट लेती है।

Monday, 16 October 2017

Body elections: fights in every party for tickets

Body elections: fights in every party for tickets
निकाय चुनाव : टिकट के लिए हर दल में मारामारी


लखनऊ तक दौड़ लगा रहे टिकट के इच्छुक

सब अपनी-अपनी गोट बिछाने में जुटे

एटा : निकाय चुनाव लड़ने को राजनीतिक दलों से टिकट पाने के लिए हर पार्टी में मारामारी की नौबत है। फिलहाल आवेदन लिए जा रहे हैं मगर दावेदार अपनी जुगत भिड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। निकाय अध्यक्ष पद के दावेदार लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं।

चाहे भाजपा हो या सपा, बसपा, कांग्रेस। सभी दलों में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। राजनैतिक पार्टियां अभी तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का पैनल नहीं बना पाईं हैं, लेकिन इसकी तैयारियों में जुटी हैं। पार्टियों की जिला इकाई को अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम देने को कहा गया है, लेकिन अंतिम फैसला हाईकमान ही लेगा। यही वजह है कि दावेदार लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं। पार्टियों की कोशिश है कि अधिसूचना जारी होने से पहले ही किसी तरह प्रत्याशियों की घोषणा हो जाए, लेकिन खासतौर पर भाजपा और सपा में दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण नेतृत्व को माथापच्ची अधिक करनी पड़ेगी।

राजनैतिक दलों की ¨चता का दूसरा विषय यह भी है कि सभी को संतुष्ट करना वाकई कठिन काम है। राजनैतिक पार्टियां किसी को नाराज नहीं करना चाहतीं और बगावत से बचना चाहती हैं। इस समय स्थिति यह है कि हर पार्टी में सभी दावेदार चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। एटा शहर से ही समाजवादी पार्टी ने सात आवेदन अध्यक्ष पद के लिए आ चुके हैं। जबकि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। कमोवेश यही स्थिति भाजपा में भी है। कांग्रेस से शहर में दो आवेदन आ चुके हैं। बसपा भी तैयारियों में जुटी है और उसने चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी के लोगों से आवेदन मांगे हैं।

भाजपा की बैठक आज

------------------

निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक सोमवार को दोपहर 1 बजे से गांधी स्मारक इंटर कालेज में होगी। इस बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चा की जाएगी।

पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया ने बताया कि निकाय चुनाव संबंधी बैठक में चुनाव की रणनीति तैयार होगी। इसमें जिला स्तर के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Civil Judge Bunny Arshi Noor

सिविल जज बनी अर्शी नूर


एटा: जनपद न्यायालय के सेवानिवृत्त प्रशासनिक सहायक नूरुल हसन की बेटी अर्शीनूर ने पीसीएस जे परीक्षा को उत्तीर्ण कर जनपद को गौरवांवित किया है। आयोग से उनका चयन सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर हुआ है। इससे पहले वे बुलंदशहर जिले में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर तैनात थीं। उनके सिविल जज बनने पर मुमताज अली, शाहिना परवीन, जावेद हसन, डॉ. नीलोफर यासीन, केंद्रीय नाजिर नाजिम अली, सायरा बानो, हबीबुर्रहमान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अरुण बोहरा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Thursday, 5 October 2017

Businessman blows over GST, knock on suspicion

जीएसटी पर भड़के व्यापारी, शंकाओं को लेकर नोंक-झोंक


एटा : जीएसटी की क्या लाभ हैं और क्या प्रावधान, व्यापारियों को किस तरह से इसका लाभ हो सकता है, क्या करें, क्या न करें आदि शंकाओं का समाधान एटा के सांसद राजवीर ¨सह और विधायक विपिन वर्मा डेविड ने व्यापारियों के समक्ष किया। व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों से जीएसटी के बारे में सवाल किए और यह भी राय दी कि नियमों का सरलीकरण अगर हो जाए तो व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। सांसद, विधायक ने हर सवाल का जवाब दिया और कहा कि जीएसटी कोई हौवा नहीं है बल्कि यह सबके लिए हितकारी है, लेकिन व्यापारी इन दावों से संतुष्ट नजर नहीं आए और वे नाराजगी भी जता रहे थे। वे बार-बार भड़कते नजर आए।

यहां जैन धर्मशाला में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में सांसद ने कहा कि हो सकता है कि जीएसटी के प्रावधान कुछ लोगों की समझ में न आ रहे हों, लेकिन बार-बार इन प्रावधानों को समझाने के लिए ही इसकी कार्यशाला आयोजित की जाती हैं। ऐसा कोई नियम नहीं है जो इतना कठिन हो कि किसी की समझ में ही न आए।

इस बीच सांसद से व्यापारियों ने कई तरह के सवाल किए। किसी व्यापारी ने कहा कि जीएसटी से महंगाई बढ़ गई है और व्यापारियों को अपना माल बेचने में परेशानी आ रही है। इस पर सांसद ने कहा कि रोजमर्रा की चीजें सस्ती हुईं हैं।

इसके अलावा सदर विधायक ने भी जीएसटी से संबंधित सवालों के जवाब व्यापारियों को दिए। बीच-बीच में नेताओं से व्यापारियों की नोंक-झोंक भी होती रही। एक बार को लगा कि माहौल में तनातनी अधिक बढ़ रही है तो कुछ लोगों ने शांत कर दिया। इस मौके पर जिला उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पंकज गुप्ता एडवोकेट, मारहरा के विधायक वीरेंद्र लोधी, सचिन उपाध्याय, प्रदीप भामाशाह, दुलारे ¨सह भदौरिया, कौशलेंद्र चौहान, सुशील गुप्ता, जिला महामंत्री व्यापार मंडल दिनेश वाष्र्णेय, युवा जिलाध्यक्ष अतुल राठी, अशोक सर्राफ कोषाध्यक्ष, अमित कुमार गुप्ता, डेविड जैन, गणेश वाष्र्णेय, साबिर मियां, मौ. असद, अमित गुप्ता, कैलाश जैन, वीपी ¨सह, संजू जैन, आदेश गुप्ता, प्रवेश मिश्रा, संजीव वाष्र्णेय, हरीश गुप्ता, अजीत गुप्ता, सुनील गुप्ता, नेवी जैन, पदमपाद जेन, सुन्नेश जैन, अर¨वद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।

व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

व्यापारियों ने इस अवसर पर सांसद को वित्तमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें व्यापारियों ने कहा है कि जीएसटी आधी-अधूरी तैयारियों के साथ लागू कर दी गई, जिसकी वजह से व्यापारियों को समझने में कठिनाई आ रही है। नियमों का सरलीकरण किया जाना चाहिए ताकि व्यापार चौपट न हो। इससे छोटे व मध्यम तबके के व्यापारियों के व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ज्ञापन में सात ¨बदुओं का जिक्र किया गया है।

Thursday, 28 September 2017

Gang rape with women

Gang rape with women
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्ममहिला के साथ सामूहिक दुष्कर्मजागर!ा संवाददाता, एटा : निधौली कलां क्षेला की एक महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। मामल

एटा : निधौली कलां क्षेत्र की एक महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। मामला 17 सितंबर का है। एक महिला मूंगफली के खेत में काम कर रही थी। आरोप है कि तभी उसके गांव के सतेंद्र व संजीव कुमार वहां पहुंच गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने चीखपुकार मचाई तो आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी घटना को अंजाम देकर महिला को धमकी देते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद दर्जनों लोग पीड़िता को लेकर बुधवार को पुलिस कार्यालय आए और एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया को शिकायती पत्र दिया कि मामले की एफआइआर दर्ज कराई जाए। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Akhilesh and Mulayam Singh Yadav meet in Lucknow three months later

लखनऊ में तीन महीने बाद अखिलेश व मुलायम सिंह यादव की मुलाकात


लखनऊ में तीन महीने बाद अखिलेश व मुलायम सिंह यादव की मुलाकातलखनऊ में तीन महीने बाद अखिलेश व मुलायम सिंह यादव की मुलाकातलखनऊ में रहने के बाद भी करीब तीन महीने बाद अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से भेंट की। मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की थी।
लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ताजनगरी आगरा में अगले महीने वाले वाले पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले लखनऊ में आज पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से भेंट की। लखनऊ में रहने के बाद भी आज करीब तीन महीने बाद अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर जाकर भेंट की। 

लखनऊ में समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में आमंत्रित न होने के कारण व्यथित मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की थी। लखनऊ में दो दिन पहले ही प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को बेहद घमंडी तक बताया था। इसके बाद माना जा रहा था कि वह नई पार्टी की घोषणा करेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि अखिलेश उनके बेटे हैं, इसलिए उनका आशीर्वाद उनके साथ है, लेकिन वह कई फैसलों पर वह अखिलेश यादव के निर्णय से जरा भी सहमत नहीं हैं। 

मुलायम सिंह यादव ने जब अखिलेश यादव के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति नाराजगी जताई थी तो लगा कि वह अखिलेश यादव से बेहद नाराज हैं। अखिलेश यादव ने आज विक्रमादित्य मार्ग पर अपने ही घर से सटे मुलायम सिंह यादव के आवास में करीब तीन महीने बाद प्रवेश किया। उनको भी करीब 70 मीटर की मुलायम सिंह यादव के घर की दूरी तय करने में तीन महीने का समय लग गया।  अखिलेश यादव जब विक्रमादित्य मार्ग पर मुलायम सिंह यादव के घर में पहुंचे तभी से आकलन लगाया गया कि वह नाराज हो चुके नेताजी को मनाने गए हैं।

मुलायम कह चुके हैं कि पुत्र हैं अखिलेश तो आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने नयी पार्टी न बनाने का ऐलान करते हुए सपा से जुड़े रहने का बयान दिया था। मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि समाजवादी सोच वाले पार्टी से जुड़ें और सपा को मजबूत करें। 

इसके बाद से अखिलेश गुट के युवा नेताओं का मुलायम के घर जाने का सिलसिला बढ़ गया है। अखिलेश यादव ने भी मुलायम की प्रेस कांफ्रेंस के बाद ट्वीट कर नेताजी जिंदाबाद कहा था। अब देखना है कि मुलायम सिंह यादव को मनाने में अखिलेश कामयाब होते हैं कि नहीं। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उनसे मुलाकात की और उन्हें 5 अक्तूबर को आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का न्योता दिया। सपा प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश अपने पिता मुलायम से मुलाकात करने उनके घर गए और उन्हें 5 अक्तूबर को आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का निमंत्रण दिया। इसी अधिवेशन में सपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है।

सुनील के मुताबिक- मुलायम ने राष्ट्रीय अधिवेशन का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। अखिलेश की मुलायम से मुलाकात कई महीनों बाद हुई है। सपा संस्थापक मुलायम ने गत 25 सितम्बर को लखनऊ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि चूंकि अखिलेश उनके पुत्र हैं, लिहाजा उनके साथ उनका आशीर्वाद है, लेकिन उनके कुछ निर्णयों से वह सहमत नहीं हैं।  इससे पहले 23 सितंबर को पार्टी के प्रान्तीय अधिवेशन में अखिलेश ने मुलायम का जिक्र करते हुए कहा था कि नेताजी का आशीर्वाद उनके साथ है और वह उनके आंदोलन को ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इससे पहले भी लखनऊ में एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी तथा मुलायम सिंह यादव की कानाफूसी को सार्वजनिक करने का दावा किया था। अखिलेश से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री योगी के शपथ ग्रहण समारोह में मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कान में क्या कहा था तो उन्होंने कहा कि अगर मैं बता दूंगा तो आप लोग विश्वास नहीं करेंगे।

जब जोर दिया गया तो उन्होंने कहा कि पिता जी ने मोदी जी के कान में कहा था कि बच के रहना ये मेरा बेटा है। जब अखिलेश से पूछा गया कि क्या वाकई ऐसा कहा गया था तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं बताऊंगा तो आप विश्वास नहीं करोगे।

Wednesday, 20 September 2017

After three murders in Etah district, people panic

After three murders in Etah district, people panic
एटा जिले में तीन हत्याओं के बाद लोगों में दहशत

अलीगंज सर्किल में तीन हत्याओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्याओं से लोगों में दहशत है। घटनाओं की सूचना पर पुलिस दौड़ गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैल्ठा में खेत में पानी लगाने गए किसान बहोरन सिंह (40) पुत्र गंगा सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को पेड़ पर लटका दिया। जिसकी जानकारी अगली सुबह हुई। मामले की रिपोर्ट भाई कश्मीर सिंह ने छह आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है। दूसरी तरफ थाना जशरथपुर के गांव नगला जयमल में चकरोड के विवाद में राधेश्याम (21)पुत्र रघुवीर की हत्या कर दी। शव को पेड़ पर लटका दिया। मामले की रिपोर्ट चाचा ओमप्रकाश ने छह आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई। थाना जशरथपुर के गांव पुलंजरा में बंदूक की बट से घायल हुए सुधीर (18) पुत्र महाराज सिंह की मौत हो गई। पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में युवती को मारी गोली, गंभीर एटा। सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में मीना नाम काल्पनिक निवासी मोहल्ला जाटवपुरा कोतवाली नगर को घर लौटते समय पीछे से गोली मारकर घायल कर दिया। पीठ में गोली लगने से गंभीर घायल युवती को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया है। आरोपी अलीगढ़ के मोहल्ला गोवर कुंदा का रहने वाला है । वह एटा में अपने मामा के घर कुछ दिनों से रह रहा था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में अलीगढ़ रवाना हो गई है।

Teasing Teenager While Coming To The Sewing Center

Teasing Teenager While Coming To The Sewing Center
सिलाई सेंटर आते समय किशोरियों से छेड़खानी

सिलाई सेंटर जाते समय किशोरियों के साथ आरोपियों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अन्य जगह भी छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव भगीपुर में वह लड़कियों को सिलाई सिखाती है। पन्द्रह सितंबर को गांव भगीपुर निवासी आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई कर घायल कर दिया। कोतवाली नगर के मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बारह सितंबर को मोहल्ला विकास नगर निवासी आरोपी सुशील सहित तीन आरोपियों ने घर में घुसकर पुत्रवधु से छेड़खानी की। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। कोतवाली नगर के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सत्रह सितंबर को गांव शीतलपुर निवासी आरोपी जितेन्द्र सहित दो आरोपियों ने छेड़खानी की। विरोध पर पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना जलेसर के एक गांव निवासी पड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सत्रह सितंबर को गांव नगला चांद निवासी आरोपी रामेश्वर ने छेड़खानी की।

Monday, 18 September 2017

Ram Barat Will Come Out of a Shabby Road

जर्जर मार्गो से निकलेगी राम बरात


एटा: भगवान श्रीराम की बरात शहर में जर्जर रास्तों से निकलेगी। जो रूट तय किया है, उसमें मेहता पार्क रोड, पुलिया गर्वी और कैलाशगंज मार्ग जगह-जगह से टूटा पड़ा है। पहले इन सड़कों का मरम्मत कार्य करा दिया जाता था, लेकिन इस बार नगर पालिका में प्रशासक की नियुक्ति होने के कारण कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा।

श्रीराम लीला मंचन का आगाज सैनिक पड़ाव में हो चुका है। यहां परंपरागत रूप से अमावस्या को राम बरात निकाली जाती है। 20 सितंबर को निकलने वाली बरात के लिए रामलीला कमेटी तैयारियों में जुटी है। जनकपुरी शहर के कैलाशगंज में बनाई जाएगी। इस आयोजन में सड़कों की जर्जर हालत खलल डालेगी। रूट के मुताबिक सैनिक पड़ाव से राम बरात घंटाघर मार्ग, मेहता पार्क रोड, नन्नूमल चौराहा, पुलिया गर्वी, होली गेट और रैवाड़ी मुहल्ला होते हुए जनकपुरी पहुंचेगी। इस रूट पर पड़ने वाले मार्ग जर्जर हालत में हैं। मेहता पार्क रोड और नन्नूमल चौराहा के आगे पुलिया गर्वी पर तो हालत ज्यादा खराब है। कुछ ऐसा ही हाल जनकपुरी स्थल कैलाशगंज रोड का है। यहां कई स्थानों से डामर गायब हो चुका है और पत्थर बिखर रहे हैं। रूट में कई जगह गड्ढे हैं, जिन पर डोलों के पलटने तक का खतरा है। इन सड़कों का बनना तो दूर, मरम्मत तक के लिए कोई आगे बढ़कर नहीं आया है।

इनका क्या कहना

राम बरात यात्रा मार्ग तय हो चुका है। पारंपरिक तौर पर धूमधाम के साथ बरात निकाली जाएगी, जिसमें भगवान स्वरूपों के रथों के अलावा कई डोले शामिल रहेंगे। मार्गों के जर्जर होने की समस्या है। इसके लिए प्रशासन से बात की जाएगी।

- उमाशंकर गिरि, कोषाध्यक्ष, श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी कमेटी

पता नहीं कि रामबरात का रूट क्या है और किस तरह का आयोजन होना है। सड़क आदि की मरम्मत को लेकर कोई मांग नहीं की गई है। फिर भी अपने स्तर से पता कराएंगे। संभव होगा तो मार्गों पर मरम्मत करा दी जाएगी।

- लोकेंद्र ¨सह, प्रभारी ईओ, नपाप एटा

In The Second Phase, The Debt of 10517 Farmers Will Be Waived

 In The Second Phase, The Debt of 10517 Farmers Will Be Waived
दूसरे चरण में होगा 10517 किसानों का कर्ज माफ

एटा: किसानों के लिए ऋणमाफी योजना में पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण को रफ्तार दी गई है। इसमें 10517 किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया जाएगा।

योजना को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव ने सभी डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। इन निर्देशों के अनुपालन में डीएम अमित किशोर ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। जिसमें कहा कि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे। दूसरे चरण में 10517 किसानों को लाभान्वित कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। योजना को लेकर तहसील और बैंक स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इसके अलावा मुख्य सचिव के निर्देशों पर संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण, अवैध कब्जा, भूमि विवाद, पट्टा आदि प्रकरणों में टीम भेजकर मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। तहसील स्तर पर जाति, आय, सामान्य निवास प्रमाण पत्र समयावधि से अधिक लंबित नहीं रहने चाहिए। स्वच्छता अभियान, गड्ढा मुक्त सड़क अभियान में तेजी लाएं। दिवाली से पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। इस अवसर पर सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एसडीएम संजीव कुमार, विजय कुमार, डीआइओ एनआइसी संजय कुमार, एलडीएम एलसी पॉल, डीएओ सर्वेश यादव आदि अधिकारी व बैंकर्स मौजूद रहे।

Wednesday, 13 September 2017

Teachers will be booked for sticks on the staff

 Teachers will be booked for sticks on the staff
जेल में शिक्षामित्रों से मुलाकात के बाद सपा के एमएलसी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों ने लाठीचार्ज किया है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। जिस तरह से लाठीचार्ज हुआ है उससे लगता है सरकार ने स्वयं इसमें सहभागिता निभाई है। बुधवार को जेल के बाहर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा. असीम यादव ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी अपनी बात ज्ञापन के माध्यम से कह सकता है। इस सरकार में तो शिक्षमित्रों को ज्ञापन भी नहीं देने दिया गया। मंत्रीजी बैठे रहे और ज्ञापन तक नहीं लिया। जेल में बंद चार शिक्षामित्रों को अभी भी चोंटे है। एक शिक्षामित्र के तो आंख पर ही चोट है। इसके इलाज के लिए जेल अधिकारियों से कहा गया है। शिक्षामित्रों पर जो धाराए लगाई हैं वह गलत है। यह लोग कोई अपराधी नहीं है। जिसने भी इन लोगों पर लाठियां चलाई है उन पर मुक्दमा लिखा जाना चाहिए। विधान सभा में विपक्ष के सभी विधायकों को धरना देना पड़ा है। सरकार अंहकार में है। किसी की कोई बात नहीं सुन रही है। उन्होंने इस मामले की जांच रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी। जांच रिपोर्ट का निर्णय वहीं लेंगे। जेल में मुलाकात करने के बाद वर्मा नगर में घायल शिक्षामित्रों को देखने के लिए गए। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया तथा एडीएम प्रशासन से भी मुलाकता की। इस दल में डा. दिलीप यादव, डा. संजय लाठर, डा. राजपाल कश्यप, उदयवीर सिंह के अलावा सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, पूर्व रणजीत सिंह सुमन, शराफत अली काले, सुनील यादव, अनिल प्रधान, राजू यादव के अलावा तमाम सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। एक घंटे जेल में किया इंतजार एटा। सपा एमएलसी दल जिस समय शिक्षामित्रों से मिलने के लिए पहुंचे थे उस समय शिक्षामित्र न्यायालय में पेशी पर गए थे। शिक्षामित्रों के जेल में होने पर नाराजगी जताई गई। न्यायालय से सभी 17 शिक्षामित्रों को जेल में बुलाया गया। इसी बीच करीब एक घंटे तक यह लोग जेल में बैठे इंतजार करते रहे। समायोजित शिक्षामित्रों के प्रति सरकार की नीयत अच्छी नहीं एटा। समाजवादी पार्टी सरकार ने शिक्षामित्रों को समायोजित कर सहायक अध्यापक बनाया। इसलिए प्रदेश में सत्तारूढ भाजपा की शिक्षामित्रों के प्रति नीयत ठीक नहीं है। इसलिए उसने सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई के दौरान शिक्षामित्रों के पक्ष में सबूत पेश नहीं किए। उसकी परिणति में जो फैसला आया है उससे समायोजित शिक्षामित्रों के साथ काफी बुरा हुआ है। शिक्षामित्रों आपबीती सुन रहे समाजवादी पार्टी के पांच विधान परिषद सदस्य डा. असीम यादव, डा. राजपाल कश्यप, डा. संजय लाठर, डा. दिलीप यादव, उदयवीर सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट का निर्णय एक मामला और एटा में शिक्षामित्रों के साथ हुए अन्याय का है। उसको लेकर वह एसएसपी से मिलकर शिक्षामित्रों का पक्ष रखेंगे। साथ ही वापस लौटकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट देंगे। उसके बाद उनका जो निर्णय होगा। उसके अनुसार समाजवादी पार्टी कार्य करेगी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शिक्षामित्र समान कार्य का समान वेतन की मांग कर रहे हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने 10 हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक षड़यंत्र के तहत शिक्षामित्रों को बाहर करना चाहती है। प्रतिनिधिमंडल को 8 अगस्त को एटा लोनिवि गेस्ट हाउस के बाहर हुई पुलिस पिटाई में घायल शिक्षामित्रों से मिले। यहां पर घायल शिक्षामित्र मनोज यादव, कश्मीरा देवी, लीलावती, किरन, संतोष, ममता, शशीवाला, नीलम, अर्चना शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्यमंत्री को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं को सड़क पर डालकर पीटा। लाठीचार्ज में पुरुष पुलिस कर्मियों से महिलाओं को अत्यंत बुरी तरह पीटा। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ दक्ष यादव, सुकलेश यादव, पुष्पेन्द्र शर्मा, सुद्योतकर यादव, पंकज चौहान, होशियार सिंह, आलोक मिश्रा, कृपाल सिंह, अखिलेश कुमार, विपिन कुमार, अनूप कुमार, अरविंद कुमार, रामनरेश, कैलाश बाबू, रमेश सिंह, रामबहादुर आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Action Taken on The Guilty Officers of Lathi Charges: SP

लाठीचार्ज के दोषी अफसरों पर हो कार्रवाई: सपा



लाठीचार्ज के दोषी अफसरों पर हो कार्रवाई: सपालाठीचार्ज के दोषी अफसरों पर हो कार्रवाई: सपाजागरण संवाददाता, एटा: जेल में बंद शिक्षामित्रों से बुधवार को सपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने

एटा: जेल में बंद शिक्षामित्रों से बुधवार को सपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बाद में एमएलसी असीम यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के आदोलन को कुचलने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जो लोग लाठीचार्ज और फाय¨रग में शामिल रहे हैं, उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो।

आठ सितंबर को शिक्षामित्रों और पुलिस के बीच सर्किट हाउस के बाहर जमकर संघर्ष हुआ था। बवाल के बाद से 17 शिक्षामित्र जेल में बंद हैं। जेल में शिक्षामित्रों से मुलाकात के बाद बाहर आकर विधान परिषद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे एमएलसी असीम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र को मजाक बना रखा है। सरकार के मंत्री किसी से नहीं मिलते-जुलते, जबकि सपा के शासनकाल में शिक्षामित्र मंत्रियों से कभी भी मिल सकते थे। कहा कि पुलिस ने जान बूझकर संघर्ष की स्थिति पैदा कर दी थी। शिक्षामित्रों पर 307 जैसी संगीन धारा का इस्तेमाल किया गया है। यहां तक कि महिला शिक्षामित्रों पर पुरुष पुलिस कर्मियों ने लाठियां बरसाईं। सपा इस पर चुप नहीं बैठेगी। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पार्टी शिक्षामित्रों के साथ है और उनके लिए आंदोलन करेगी। मामले की जांच रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल डेढ़ घंटे तक कारागार के अंदर रहा।

प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले शिक्षामित्रों की पेशी

सपा ने जिला प्रशासन को दो दर्जन नेताओं के जाने की सूची सौंपी थी, लेकिन दर्जन भर नेताओं को ही जेल में जाने की अनुमति मिली। इनमें पांच एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, असीम यादव, राजपाल शाक्य, उदयवीर ¨सह, संजय लाठर के अलावा पूर्व विधायक रामेश्वर ¨सह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र ¨सह यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, शिक्षामित्र नेता दक्ष यादव आदि शामिल थे। उधर, प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले सभी 17 शिक्षामित्रों को पेशी पर भेज दिया गया था। इस पर सपा के विधायकों ने नाराजगी जताई और जेल प्रशासन के अधिकारियों से पूछा कि उन्हें पहले से क्यों नहीं बताया गया कि शिक्षामित्र पेशी पर गए हैं। इस पर जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उनकी तारीख कराई और शिक्षामित्रों को एक घंटे के भीतर ही जेल में वापस लाया गया।

मंत्री के इशारे पर हुआ लाठीचार्ज: शिक्षामित्र

एटा: शिक्षामित्रों ने प्रतिनिधिमंडल को आपबीती सुनाई। बताया कि आठ सितंबर को वे एटा के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी से मिलना चाहते थे। प्रशासन ने पहले पांच लोगों को सर्किट हाउस के अंदर आने की अनुमति दी, लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। उनका आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा था, पुलिस ने मंत्री के इशारे पर लाठीचार्ज किया था। महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। यहां तक कि जेल में बंद आधा दर्जन शिक्षामित्र घायल हैं। उनका इलाज नहीं किया जा रहा। शिक्षामित्रों की बात रखने वालों में अवधेश यादव, मनोज यादव, विजय गुप्ता, सतेंद्र शर्मा, रामबहादुर लोधी, मानपाल ¨सह आदि शामिल थे। बाद में सपा विधायकों ने घायल शिक्षामित्र वर्मा, रचना शर्मा, लीलावती, अर्चना शर्मा व अन्य से मुलाकात की। महिला सदस्यों ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि लाठीचार्ज में उनके काफी चोटें आईं हैं और पुलिस उनके घरों पर निरंतर दबिश दे रही है।

Honorary Teacher is Not Showing Interest

मानदेय शिक्षक नहीं दिखा रहे रुचि



एटा। राजकीय विद्यालयों में रिक्त सहायक अध्यापक के 84 पदों के लिए चौथाई शिक्षक ही मिल सके हैं। मंगलवार को साक्षात्कार के बाद 22 मानदेय शिक्षकों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा।

सेवानिवृत शिक्षकों में मानदेय शिक्षक के प्रति आकर्षण नहीं है। 

अधिकांश लोग अब नौकरी नहीं करना चाहते। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में संचालित 18 राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त 84 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनके लिए मात्र 29 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से तीन आवेदन विषय न होने पर निरस्त कर दिए गए। मंगलवार को हुए साक्षात्कार में केवल 22 शिक्षकों को ही नियमानुसार सही पाया गया। इन सभी के नाम अंतिम अनुमोदन के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिए गए हैं। अनुमोदन आदेश के बाद इनकी तैनाती को हरी झंडी मिल जाएगी।

मानदेय शिक्षकों के लिए कम आवेदन प्राप्त हुए। इसके चलते चौथाई पद ही भरे जा सकेंगे। साक्षात्कार के बाद 22 सेवानिवृत अर्ह शिक्षकों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। आदेश मिलते ही इनकी सेवाएं श्ुारू हो जाएंगीं। ---एसपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक

Yogi Sarkar Stays Behind 'Kanyaadaan'

‘कन्यादान’ से पीछे हटी योगी सरकार


एटा। बेटी की शादी में कन्यादान से प्रदेश की योगी सरकार पीछे हट गई है। शादी अनुदान योजना मेें 20 हजार रुपये की मदद मिलने का इंतजार कर रहे परिवारों को झटका लगा है। सपा सरकार में योजना चलाई गई थी। योजना के तहत वर्ष 2016-17 में जिले के पांच सौ लाभार्थियों को लाभ मिला था लेकिन अब योजना पर रोक लगने से बेटियों के सपने टूट गए हैं।

सपा सरकार ने बेटियों की शादी पर परिवार की मदद के लिए शादी अनुदान योजना संचालित की थी। इसके तहत परिवार के मुखिया को 20 हजार की धनराशि मिलती थी। ग्रामीण क्षेत्रों में 46 हजार और शहरी क्षेत्र में 56 हजार सालाना इससे कम कमाने वाले परिवार को इसका लाभ मिलता था। शादी से तीन माह पहले आवेदन करना होता था। वर्ष 2016-17 में जिले के पांच सौ लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला था। वर्ष 2016-17 में अब तक करीब आठ सौ लाभार्थी आवेदन कर चुके हैं लेकिन अब योगी सरकार में योजना को बंद कर दिया गया। शादी अनुदान योजना के स्थगित होने के कारण आवेदकों के सपने टूट गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि शादी अनुदान योजना के नियमों में बदलाव होंगे। इसलिए स्थगित करने के आदेश शासन द्वारा प्राप्त हुए हैं। फिलहाल योजना स्थगित है। दोबारा से योजना शुरू होने पर लाभार्थियों को फिर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Tuesday, 12 September 2017

Alcohol Addiction Creates Small Killer

शराब की लत ने छोटे को बना दिया कातिल


शराब की लत ने छोटे को बना दिया कातिलशराब की लत ने छोटे को बना दिया कातिलपूर्व में भी युवक पर तान दी थी बंदूक दोहरे हत्याकांड के बाद लोगों में आक्रोश जागरण संवाद

एटा : जसरथपुर क्षेत्र के देवतरिया गांव के छोटे को शराब की लत ने कातिल बना दिया। पिछले एक दशक से शराब पीने के आदी सिक्योरिटी गार्ड ने पूर्व में भी गांव के एक युवक पर बंदूक तान दी थी, लेकिन मामला थाने पहुंचने से पहले ही रफा-दफा करा दिया गया था।

सोमवार सुबह छोटे ¨सह का इरादा ड्यूटी पर गाजियाबाद जाने का था, लेकिन घर से निकलते ही उसने शराब का सेवन कर लिया। परिजनों से वह अलीगंज तक जाने की कहकर घर से निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अलीगंज में भी उसने कुछ लोगों के साथ शराब पी। सुरा के सेवन के बाद उसके सिर पर शैतान सवार हो गया। रास्ते में बाइक सवार के साथ वह देवतरा पहुंचा और इदरीश के घर जाकर फिर शराब पीना शुरू कर दिया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिस घर में बैठकर छोटे शराब पी रहा है उसी घर के मासूम भाई-बहन की अपनी दुनाली बंदूक से ही जान ले लेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने एक दशक पूर्व से शराब पीना शुरू किया था। मासूम भाई-बहन का कातिल बनने के बाद छोटे ¨सह के खिलाफ ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा गया। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि शराब के लिए इदरीश की बेटी गुलवशा से पानी मांगा था, लेकिन उसने पानी नहीं दिया। वहीं कुछ ग्रामीण मासूम भाई-बहन की हत्या की वजह शराब से भरा गिलास लुढ़कना बता रहे हैं।

आरोपी के परिजन भी हैरत में

मासूम शान मोहम्मद और उसकी बहन गुलवशा की गोली मारकर हत्या की जानकारी मिलने के बाद से ही आरोपी छोटे ¨सह के परिजन भी हैरत में हैं। वह इस घटना को महज हादसा बता रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आने पर आरोपी का कहना था कि बंदूक लोड थी, किसी तरह गिरने से गोली चल गई और वहां खेल रहे बच्चों के जा लगी।

Friday, 8 September 2017

Shikitamitra Did A Fly-Through By Half-Naked Performance

शिक्षामित्र ने चक्का जाम कर किया अ‌र्द्धनग्न प्रदर्शन


शिक्षामित्र ने चक्का जाम कर किया अ‌र्द्धनग्न प्रदर्शनशिक्षामित्र ने चक्का जाम कर किया अ‌र्द्धनग्न प्रदर्शनजागरण संवाददाता, एटा: प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय निर्धारित कर प्रस्ताव पारित

एटा: प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय निर्धारित कर प्रस्ताव पारित किए जाने के विरोध में गुरुवार को शिक्षामित्र और आक्रामक तेवरों में दिखे। जीटी रोड पर चक्का जाम कर अ‌र्द्धनग्न प्रदर्शन किया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका। इस दौरान पुलिस से भी शिक्षामित्र भिड़ने में पीछे नहीं रहे। यहां तक कि एक महिला शिक्षामित्र ने क्षेत्राधिकारी को चप्पल दिखा दी। वहीं कहीं महिला शिक्षामित्र हाथों में डंडे और चप्पलें लहराते हुए प्रदर्शन में नजर आईं। शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को एटा आ रहे मंत्री सुरेश पाशी का घेराव कर चक्का जाम करने का एलान किया है।

बुधवार को प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध का बिगुल फूंक चुके शिक्षामित्रों ने गुरुवार को जीटी रोड पर जमकर हंगामा किया। सुबह शहीद पार्क में एकत्रित हुए शिक्षामित्रों ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री का आगमन होता है तो उनका भी घेराव कर काले झंडे दिखाए जाएंगे। मानदेय के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के संयोजक राजेश गुप्ता, सह संयोजक मनोज कुमार, कृपाल ¨सह, अवधेश कुमार ने कहा कि सरकार पर बहुत भरोसा कर लिया। अब संघर्ष के जरिए ही मांगें पूरी कराई जाएंगी। इसमें शिक्षामित्र पीछे नहीं हटेंगे।

शहीद पार्क में शिक्षामित्रों के इकट्ठा होते ही सभी जुलूस के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा उतरे। नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचकर शिक्षामित्रों ने अ‌र्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर जीटी रोड के दोनों ओर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान शांति व्यवस्था की ²ष्टि से काफी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बावजूद भी घंटाघर पर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पुतला फूंकने लगे। इस पर पुलिसकर्मी पुतले की ओर दौड़े तो महिला शिक्षामित्रों ने हाथों में डंडे और चप्पलें लेकर मोर्चाबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस से शिक्षामित्रों की नोकझोंक भी हुई। एक महिला शिक्षामित्र तो क्षेत्राधिकारी की ओर ही चप्पल दिखाती नजर आई। जिस समय पुलिस से विवाद हो रहा था। उसी दौरान कई महिला शिक्षामित्र हाथों में डंडा और चप्पलें लेकर पुलिस से भिड़तीं दिखीं। लगभग डेढ़ घंटे तक यही ड्रामा चलता रहा। जैसे ही पुलिस के तेवर बदलने लगे वैसे ही शिक्षामित्र भी घंटाघर से हटकर बीएसए कार्यालय की ओर रुख कर गए। यहां भी उन्होंने घेराव और तालाबंदी की। चेतावनी दी कि विभाग शिक्षामित्रों को फिलहाल कोई भी कार्य करने के लिए न कहें। अन्यथा वह कुछ भी कर सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

इस दौरान संघर्ष समिति के हरिओम प्रजापति, राष्ट्रदीप पचौरी, एसके राजपूत, मु. ईशाक, विपिन राघव, संजय शर्मा, ओमेंद्र कुशवाह, सोरन ¨सह, आशा यादव, गुंजन कुमारी, पंकज, अनुराधा, सुनील चौहान, भूपेंद्र यादव, सुशील पचौरी, शैलेंद्र कुमार, रमा मिश्रा, नीलम राठौर, प्रेमलता, ब्रजलता, नीलम यादव, रमन कुमारी, शशि प्रभा, बबिता राजपूत, सुनील पांडेय, घनश्याम यादव सहित सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद थे।

आत्मदाह की भी चेतावनी

शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके एटा आने पर उन्होंने शिक्षामित्रों से ज्ञापन नहीं लिया तो शिक्षामित्र आत्मदाह भी करने से पीछे नहीं रहेंगे।

फिर बढ़ाईं शहर की दुश्वारियां

शिक्षामित्रों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन और चक्का जाम से तपती दोपहरी में लोगों की परेशानियां बढ़ाईं। जीटी रोड पर डेढ़ घंटे तक यातायात तो प्रभावित रहा ही वहीं हजारों यात्री तथा स्कूली बच्चे भी जाम के कारण परेशान हुए। मुख्य बाजार घंटाघर पर प्रदर्शन के चलते इसका असर बाजार पर ही दिखाई दिया।