Wednesday 9 August 2017

Rajnigandha's distributor looted, police chase off 25 Cars

ad300
Advertisement
रजनीगंधा के डिस्ट्रीब्यूटर से लूट, पुलिस की 25 गाड़ियों से बदमाशों का पीछा

जलेसर (एटा): शहर के प्रमुख व्यवसायी और रजनीगंधा तथा ब्रिटानिया कंपनी के डि
रजनीगंधा के डिस्ट्रीब्यूटर से लूट, पुलिस की 25 गाड़ियों से बदमाशों का पीछारजनीगंधा के डिस्ट्रीब्यूटर से लूट, पुलिस की 25 गाड़ियों से बदमाशों का पीछा

जागरण संवाददाता, जलेसर (एटा): शहर के प्रमुख व्यवसायी और रजनीगंधा तथा ब्रिटानिया कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर विजय जैन को बदमाशों ने निशाना बना लिया। दुकान से घर लौटते वक्त बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने उनका कैश से भरा थैला लूटा और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस की दो दर्जन गाड़ियां बदमाशों के पीछे लगी थीं। रात 10 बजे तक उन्हें पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिली थी। प्रारंभिक रूप से बताया गया है थैले में लगभग ढाई लाख रुपये थे, लेकिन जिस तरह पुलिस सक्रिय हुई है उससे लोग अनुमान लगा रहे थे कि यह रकम ज्यादा हो सकती है।

शहर के नाला बाजार पर रजनीगंधा पान मसाला एवं ब्रिटानिया के डिस्ट्रीब्यूटर विजय कुमार जैन बुधवार रात्रि करीब 8.30 बजे दुकान बंद कर बाइक से मोहल्ला पंसारेयान स्थित घर जा रहे थे। घर के पास पहुंचते ही अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने तेजी से उन पर हमला बोला। उनसे बाइक पर लटका थैला लूट लिया। इस पर शोर मचाते हुए विजय कुमार जैन बदमाशों के पीछे भागे लेकिन बदमाश बाइक की रफ्तार तेज करते हुए भाग गए। उन्होंने पीछा न करने की भी चेतावनी दी। घटनास्थल से थोड़ी ही दूर पर डायल100 की गाड़ी खड़ी थी, जो जानकारी होने पर बदमाशों के पीछे लग गई। आनन-फानन में वायरलेस से संदेश शहर की पुलिस फोर्स को मिल गया और पुलिस की करीब 25 गाड़ियां बदमाशों का पीछा करने को दौड़ गईं। लेकिन अंधेरा होने पर पिलखुना गांव तक ही बदमाशों की लोकेशन दिखी। वहां बदमाश गांव में घुस गायब हो गए। रात 10 बजे तक पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। हालांकि थैले में कुल कितनी रकम थी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस को प्रारंभिक रूप से दो से ढाई लाख रुपये थैले में बताए गए हैं, जो दिन भर की बिक्री से आए थे।

घटना से दहशत में व्यापारी

बड़े व्यापारी विजय कुमार के साथ वारदात की जानकारी जैसे ही शहर के दूसरे व्यापारियों को हुई, दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में व्यापारी रात होने के बाद भी उनसे जानकारी लेने पहुंचे। 
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: