Friday 4 August 2017

Death in prominence in the cooler running - कूलर में करंट दौड़ने से होनहार की मौत

ad300
Advertisement
कूलर में करंट दौड़ने से होनहार की मौत



कूलर में करंट दौड़ने से होनहार की मौतकूलर में करंट दौड़ने से होनहार की मौतजागरण संवाददाता, मारहरा: परिवार की आर्थिक स्थिति बदलने और जिदंगी में बहुत कुछ कर गुजर
जागरण संवाददाता, मारहरा: परिवार की आर्थिक स्थिति बदलने और जिदंगी में बहुत कुछ कर गुजरने का सपना सजोये एक होनहार शुक्रवार को करंट की चपेट में आकर मौत की नींद सो गया। वह आइटीआइ की परीक्षा देने जा रहा था लेकिन इससे पहले जिंदगी की परीक्षा में फेल हो गया।

मारहरा कस्बा के पिदौरा अड्डा पर सूर्यप्रकाश पुत्र बाबूराम का परिवार रहता है। शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढे आठ बजे सूर्यप्रकाश का 24 वर्षीय मझला बेटा अनुज कमरे में रखी अलमारी में से कुछ निकाल रहा था। इस दौरान पास में रखे कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। करंट से झुलसे अनुज को परिजन इलाज को अलीगढ़ ले जा रहे थे, कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। अनुज की मौत से घर में कोहराम मच गया।

परीक्षा देने जा रहा था अलीगढ़

पिता ने बताया कि अनुज ने बीएससी मैथ से पूरी की थी। उसका लक्ष्य इंजीनियर बनने का था। इसलिए वह अलीगढ़ के आईटीआई कालेज में प्रवेश के लिए एसएसडी इंटर कालेज अलीगढ़ केन्द्र पर परीक्षा दे रहा था। पहली परीक्षा गुरुवार को दी थी, दूसरी परीक्षा शुक्रवार को देने जा ही रहा था।
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: