Monday 7 August 2017

Youth shot dead in Capratata

ad300
Advertisement
कपरैटा में युवक की गोली मारकर हत्या


कपरैटा में युवक की गोली मारकर हत्याकपरैटा में युवक की गोली मारकर हत्याजागरण संवाददाता, एटा : पिलुआ क्षेत्र में सोमवार शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अ

जागरण संवाददाता, एटा : पिलुआ क्षेत्र में सोमवार शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों द्वारा की फाय¨रग में पत्नी भी घायल हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की पृष्ठभूमि में रास्ते का विवाद बताया गया है।

हत्या की वारदात ग्राम कपरैटा में सोमवार शाम 6 बजे की है। गांव निवासी 42 वर्षीय ललित कुमार पुत्र कप्तान ¨सह की रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी रॉबी पुत्र सूबेदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद रॉबी ने अपने साथियों की मदद से जायज-नाजायज असलाहों से फाय¨रग कर दी। फाय¨रग में गोली लगने से ललित और उसकी पत्नी विमलेश घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद रॉबी और उसके साथी मौके से भाग निकले। फाय¨रग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर गुरमीत ¨सह फोर्स के साथ ग्राम कपरैटा जा पहुंचे।

पुलिस ने गोली लगने से घायल ललित और उसकी पत्नी को जिला अस्पताल भिजवा दिया। रास्ते में ही घायल ललित की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रॉबी और उसके साथियों की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। गोली लगने से मारे गए ललित और उसकी घायल पत्नी विमलेश के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं।


दो माह पूर्व भी हुआ था विवाद: ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रास्ते को लेकर ललित और रॉबी के परिजनों के बीच दो माह पूर्व भी विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकरशांत कर दिया था। तभी से रॉबी ललित को सबक सिखाने का ताना-बना बुनने में लगा था। सोमवार को वह अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर आया और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया।
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: